खाड़ी में जंग का खतरा! ईरान की चेतावनी के बाद UAE-कतर में अमेरिकी ठिकानों के आसपास अलर्ट

ईरान की चेतावनी के बाद UAE और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के आसपास सुरक्षा अलर्ट बढ़ा, संभावित हमले की आशंका।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में हालात और गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। ईरान के Khatam al-Anbiya Central Headquarters ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे बंदरगाहों, डॉक्स और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों को तुरंत खाली कर दें।

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने संकेत दिया है कि वह अमेरिकी सैन्य परिसंपत्तियों को निशाना बना सकता है। इस चेतावनी के बाद UAE और Qatar में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक दुबई, अबू धाबी और दोहा में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। कतर में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों के आसपास रहने वाले लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा तो खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल पूरे इलाके में हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button