“हर किसी को लाभ मिले, यही हमारी प्राथमिकता”, CM योगी ने 900 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में किए ट्रांसफर…

"पहले की सरकारें योजना का सही तरीके से लाभ नहीं देती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा सभी को लाभ देने की प्राथमिकता दी है।" उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले राज्य में परिवारवाद की सरकार थी, जो केवल कुछ खास लोगों के स्वार्थ को ध्यान में रखकर काम करती थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के करीब 62 लाख लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, और उनकी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

सीएम योगी ने कहा, “पहले की सरकारें योजना का सही तरीके से लाभ नहीं देती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा सभी को लाभ देने की प्राथमिकता दी है।” उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले राज्य में परिवारवाद की सरकार थी, जो केवल कुछ खास लोगों के स्वार्थ को ध्यान में रखकर काम करती थी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष आज अपने ही स्वार्थ में डूब चुका है और जनता के हित में काम नहीं करता हैं। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को लाभ मिले, और यही हमारी प्राथमिकता है।”

वहीं, उन्होंने आगे कहा, “कोई भी गरीब को अब परेशान नहीं कर सकता है। हमारी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर विकास की नई दिशा दी है। हम सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखते हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर किसी को उसका हक मिले।”

यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है, जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य रखता हैं।

Related Articles

Back to top button