PSL पर मंडराया संकट का बादल, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने खिलाड़ियों को पेशावर जाने से रोका…

ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी जैसे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल इस लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा टिम पेन और जेसन गिलेस्पी कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर सुरक्षा कारणों से संकट गहराता नजर आ रहा है। हाल ही में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर अब क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति तो दी है, लेकिन उन्हें पेशावर जाने से मना कर दिया है। इस फैसले के बाद PSL के आगामी मैचों पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी जैसे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल इस लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा टिम पेन और जेसन गिलेस्पी कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी के बीच इमरान खान स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अब खतरे में पड़ सकता है। इन दोनों टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं, जिसके चलते सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यह भरोसा भी दिया गया है कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो उन्हें प्राइवेट फ्लाइट के जरिए सुरक्षित वापस बुला लिया जाएगा।

इस बीच PSL से पहले ही कई अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इनमें मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, फजलहक फारूकी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की कार्रवाई की आलोचना भी की है।

मौजूदा हालात को देखते हुए PSL के आयोजन और मैचों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आने वाले दिनों में स्थिति के अनुसार टूर्नामेंट में बदलाव या बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button