मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US में हलचल, NCTC डायरेक्टर ने छोड़ी कुर्सी…

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यूनाइटेड स्टेट्स के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर (NCTC) के डायरेक्टर जोसेफ केंट ने ईरान के साथ जारी संघर्ष का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यूनाइटेड स्टेट्स के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर (NCTC) के डायरेक्टर जोसेफ केंट ने ईरान के साथ जारी संघर्ष का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई सीधा खतरा नहीं है और इस युद्ध के पीछे के कारणों पर गंभीर सवाल उठाए।

बता दें, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखे अपने इस्तीफे में केंट ने कहा कि वह इस युद्ध का समर्थन अपनी अंतरात्मा से नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के वास्तविक खतरे के बजाय इज़राइल और उसके प्रभावशाली लॉबी के दबाव में उठाया है।

केंट ने अपने पत्र में यह भी कहा कि ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति से यह फैसला अलग है और मिडिल ईस्ट के पुराने युद्धों की गलतियों को दोहराने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के फैसले देश को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इज़राइल और कुछ अमेरिकी मीडिया के प्रभावशाली वर्गों ने एक ऐसा माहौल बनाया, जिससे ईरान को बड़ा खतरा दिखाकर युद्ध के समर्थन में भावनाएं भड़काई गईं। केंट ने इसे गलत और भ्रामक बताया।

मौजूदा हालात में यह इस्तीफा अमेरिकी सुरक्षा तंत्र के भीतर असहमति को उजागर करता है। खासकर ऐसे समय में जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और इसके वैश्विक असर भी देखने को मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि हालिया सैन्य घटनाओं के बाद मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। जोसेफ केंट का यह कदम अमेरिकी प्रशासन की रणनीति पर उठते सवालों को और तेज कर सकता है।

Related Articles

Back to top button