
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। फिल्म के पेड प्रिव्यू बुधवार से सिनेमाघरों में शुरू हो चुके हैं और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में पहले से ही काफी क्रेज था, जो अब सिनेमाघरों में साफ नजर आ रहा है। पहले पार्ट की शानदार सफलता के बाद ‘धुरंधर द रिवेंज’ से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं और यह फिल्म कमर्शियल तौर पर भी बड़े रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।
बता दें, फिल्म की आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को होनी है, लेकिन उससे पहले ही पेड प्रिव्यू के जरिए इसे दर्शकों के सामने पेश किया गया है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की दौड़ में शामिल कर रहा है।
इसके अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। अब तक 6 लाख से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो चुकी है, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी है।
इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए फैंस से खास अपील की है कि वे फिल्म देखने के बाद किसी भी तरह का स्पॉइलर साझा न करें, ताकि अन्य दर्शकों का अनुभव खराब न हो।
सिनेमाघरों में पेड प्रिव्यू के दौरान जश्न जैसा माहौल देखने को मिल रहा है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।









