
उत्तराखंड के चार धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले का BJP के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेताओं ने भी स्वागत किया है। भाजपा नेता ताजुद्दीन इदरसी ने कोटद्वार में मीडिया को दिए बयान में कहा कि “मक्का-मदीना में जब हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है, तो उत्तराखंड के तीर्थों में गैर सनातनियों का प्रवेश क्यों होना चाहिए?”
इदरसी ने आगे कहा कि प्रत्येक धर्म के अपने नियम और रीति-रिवाज होते हैं और सभी को चाहिए कि वे इन नियमों का सम्मान करें, चाहे उनका धर्म कोई भी हो। उनका यह बयान धार्मिक स्थलों पर नियमों के पालन और आस्था के सम्मान को लेकर सामने आया है।
उत्तराखंड के चार धाम हिंदुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल हैं और यह निर्णय धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और आस्था के संरक्षण के दृष्टिकोण से लिया गया है।









