देहरादून: मैदानी क्षेत्रों में मौसम नरम, तापमान में बढ़ोतरी…पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून में प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है।

वहीं दूसरी ओर, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जहां मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा, वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा और अस्थिर बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button