
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में मंदिर निर्माण के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां जमीन से 16 प्राचीन सोने की ईंटें निकलने का दावा किया गया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में पूजन के बाद अचानक इन सोने की ईंटों का गायब होना लोगों के लिए चौंकाने वाली घटना बन गई। स्थानीय तांत्रिक और एक युवक पर शक जताया जा रहा है, हालांकि इस संदर्भ में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।









