
जालौन- यूपी में इन दिनों प्रेमी जोड़ों के बीच में टावर पर चढ़ने का खुमार सवार है…आए दिन उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिले से ऐसी खबर सामने आ ही जाती है…जहां पर कभी प्रेमी तो कभी प्रेमिका अपने प्यार के लिए या फिर उससे शादी करने के लिए टावर पर चढ़ ही जाते है…
ताजा मामला यूपी के जालौन जिले का है…जहां पर प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक अड़ा रहा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया…टावर पर चढ़कर युवक ने घंटो ड्रामा किया…
इस मामले की भवक जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को उतारा है…
पहले भी हाईवोल्टेज ड्रामा युवक कर चुका है…
बता दें कि कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर का ये मामला है….









