‘मैंने शराब पीकर बॉयफ्रेंड संग किया ब्रेकअप’ – श्रेयस अय्यर की बहन का बड़ा खुलासा, वीडियो हुआ वायरल

Mumbai: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन, श्रेष्ठा अय्यर, इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

श्रेष्ठा अय्यर, जो एक अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं, हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में नजर आईं। इस शो में उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने शराब पीकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप कर लिया था।

प्रणित मोरे ने जब उनसे पूछा कि क्या कभी शराब पीने के बाद उन्होंने कुछ अजीब हरकत की, तो श्रेष्ठा ने हंसते हुए बताया, “मैंने और मेरी दोस्त ने एक साथ अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप कर लिया था। एक ही रात हमने तय किया कि हमें ब्रेकअप करना है।”

प्रणित ने पूछा, “क्या वो बॉयफ्रेंड टॉक्सिक थे?” इस पर श्रेष्ठा ने कहा, “नहीं, वो टॉक्सिक नहीं थे, बस हमने उसी रात एक साथ यह फैसला लिया था।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और श्रेष्ठा के इस खुलासे ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है। इसके अलावा, श्रेष्ठा अय्यर को सॉन्ग “एग्रीमेंट कर ले” में भी देखा जा चुका है, और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Related Articles

Back to top button