
IPL 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर नजर आए। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का शांत माहौल में बैठकर महाराज जी के प्रवचन सुन रहे हैं। इस दौरान दोनों ने ‘एकांतिक वार्तालाप’ में भी भाग लिया, जहां उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया गया। अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर पहुंचे इस कपल ने पूरी श्रद्धा के साथ आशीर्वाद लिया।
बता दें, वीडियो में विराट कोहली तुलसी माला पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद सूट में बेहद साधारण और शांत लुक में दिखाई दीं। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। पिछले पांच महीनों में यह उनकी तीसरी यात्रा है, जिससे यह साफ होता है कि दोनों के जीवन में आध्यात्मिकता की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
वहीं, दूसरी तरफ, विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। RCB ने भी इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 में से 4 मैच जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में बनी हुई है।
विराट की यह यात्रा ऐसे समय पर हुई है जब सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कुछ चर्चाएं भी चल रही थीं। लेकिन इस आध्यात्मिक दौरे ने एक बार फिर उनके फैंस के बीच सकारात्मक संदेश दिया है।









