चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला, बेअदबी कानून को लेकर उठाए सवाल

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पंजाब विरोधी होने और बेअदबी कानून को लेकर असहजता जताने का आरोप लगाया। पार्टी ने एकजुटता और जनता को अपनी ताकत बताया।

चंडीगढ़ में आज आम आदमी पार्टी की ओर से अहम मुद्दों पर मीडिया से विस्तार से बातचीत की गई। इस दौरान पार्टी की ओर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए गए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी हमेशा से पंजाब विरोधी रही है और जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास हुए हैं, तब से बीजेपी में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।

आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि पंजाब में लगातार मिल रही हार के कारण बीजेपी राज्य और आप के खिलाफ नकारात्मक राजनीति कर रही है।

मीडिया बातचीत में पार्टी ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं और जो उन्हें शामिल कर रहे हैं, दोनों की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जनता ही उसकी असली ताकत है। नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के लोग ऐसी राजनीतिक चालों का जवाब जरूर देंगे।

आम आदमी पार्टी ने खुद को एक क्रांतिकारी सोच वाली पार्टी बताते हुए कहा कि वह हमेशा एकजुट होकर सच्चाई और जनता के हितों के साथ खड़ी रहती है।

Related Articles

Back to top button