
आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अब और भी रोमांचक हो गई है। 26 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबलों के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप रेस में टॉप-5 में जगह बनाई है। वहीं गेंदबाजी में सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने 14 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है।
ऑरेंज कैप रेस में बड़ा बदलाव
आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक ने 380 रन के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। हालांकि टॉप-4 में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पांचवे स्थान पर बड़ा फेरबदल हुआ है। पहले विराट कोहली इस स्थान पर थे, लेकिन अब उनकी जगह शुभमन गिल ने ले ली है। गिल ने 330 रन के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। कोहली अब छठे स्थान पर हैं, उनके पास 328 रन हैं।
ऑरेंज कैप टॉप-5 में पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा (380 रन), दूसरे स्थान पर केएल राहुल (357 रन), तीसरे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी (357 रन) और चौथे स्थान पर हेनरिक क्लासेन (349 रन) वहीं पांचवे स्थान पर शुभमन गिल (330 रन) हैं।
पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज की धाक
इस बार आईपीएल में पर्पल कैप की रेस में भी बड़ी हलचल देखने को मिली। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने 14 विकेट के साथ पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया। हालांकि दोनों के पास समान 14 विकेट हैं, लेकिन अंशुल कम्बोज का बेहतरीन प्रदर्शन उन्हें पहले स्थान पर ले आया। इस रेस में प्रिंस यादव और जोफ्रा आर्चर जैसे नाम भी शामिल हैं, जो पर्पल कैप की दौड़ में हैं।
पर्पल कैप टॉप-5 में पहले स्थान पर अंशुल कम्बोज (14 विकेट) दूसरे स्थान पर ईशान मलिंगा (14 विकेट) तीसरे स्थान पर जोफ्रा आर्चर (13 विकेट) और चौथे स्थान पर प्रिंस यादव (13 विकेट) वहीं पांचवे स्थान पर कगिसो रबाडा (13 विकेट) हैं।
बता दें, आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा, और इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप रेस में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि अगर उनका बल्ला चला तो वह टॉप-5 में वापसी कर सकते हैं। वहीं गेंदबाजों के लिए यह मुकाबला अहम रहेगा, क्योंकि उन्हें पर्पल कैप की रेस में जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा।









