PM नरेंद्र मोदी ने ईरान के हमले की निंदा की, ”भारत UAE के साथ पूरी तरह एकजुट है”

भारत, UAE के साथ मजबूती से खड़ा है और संवाद व कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE में ईरान के हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा “संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूँ, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।

भारत, UAE के साथ मजबूती से खड़ा है और संवाद व कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

Related Articles

Back to top button