मेट गाला 2026: मेट गाला में करण जौहर ने बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

इस डेब्यू ने न केवल बॉलीवुड की पहचान को ग्लोबल फैशन मंच पर स्थापित किया, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को भी विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया।

मेट गाला 2026 में बॉलीवुड सितारों ने फैशन की दुनिया में धमाल मचा दिया, लेकिन इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे करण जौहर, जिन्होंने इस इवेंट में अपने ग्लोबल डेब्यू से सबका ध्यान खींचा।

करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम आउटफिट पहना, जो इस साल की थीम ‘फैशन आर्ट’ के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहा। सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

करण के लुक की सबसे खास बात यह रही कि उनका आउटफिट भारतीय संस्कृति और राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था। उनके ड्रामेटिक कैप में हाथ से गोल्ड पेंटिंग की गई थी, जिसमें हंस दमयंती, कदंबरी, अर्जुन और सुभद्रा जैसी प्रसिद्ध पेंटिंग्स का एसेंस दिखाया गया। इस डिटेलिंग ने उनके लुक में गहराई और भारतीय कला की प्रेजेंस को बखूबी पेश किया।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित मेरा लुक। उनकी कला ने वो किया है जो मैं सिनेमा में हमेशा करने की कोशिश करता हूं – फीलिंग्स को पेंट करना। इसके लिए मनीष मल्होत्रा से बेहतर पार्टनर नहीं हो सकता था। हमारे भारतीय कल्चर को ग्लोबल हाई-एंड फैशन के साथ पेश करना खुद में एक कला है।”

करण जौहर का यह लुक देखकर हर कोई बस देखते रह गया, मानो साक्षात कोई पेंटिंग जीवंत होकर चलकर सामने आ गई हो। इस डेब्यू ने न केवल बॉलीवुड की पहचान को ग्लोबल फैशन मंच पर स्थापित किया, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को भी विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button