Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, पढ़ें पूरी लिस्ट…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) में डीडी और एडी स्तर के अधिकारियों का बड़ा तबादला। श्रीराम मीणा गुरुग्राम और प्रवीण झा लखनऊ जोनल ऑफिस भेजे गए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक धार देने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, डिप्टी डायरेक्टर (DD) और असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

बता दें, इस फेरबदल में श्रीराम मीणा को गुरुग्राम जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अखिलेश कुमार को मंगलौर सब-जोनल ऑफिस का नया डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं; प्रवीण कुमार झा और पीयूष शरद चंद्रा दोनों को लखनऊ जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, महेश कुमार को श्रीनगर जोनल ऑफिस की कमान सौंपी गई है, जो सामरिक और जांच की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन तबादलों का उद्देश्य महत्वपूर्ण जांचों में तेजी लाना और जोनल स्तर पर विभाग की पकड़ को और मजबूत करना है। नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए केंद्रों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button