UP News: कानपुर पुलिस ने 3200 करोड़ के इंटरनेशनल फर्जीवाड़े का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

कानपुर पुलिस ने 3200 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए इनामी अपराधी महफूज अली को गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्जी फर्मों और 68 बैंक खातों के जरिए किया अरबों का हेरफेर।

Kanpur: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के इतिहास के सबसे बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 3200 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े को उजागर किया है। पुलिस ने एक सटीक घेराबंदी करते हुए मोस्ट वांटेड और इनामी अपराधी महफूज अली को सेंट जोसेफ स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। महफूज अली लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उस पर भारी इनाम घोषित था।

बता दें, जांच में सामने आया है कि महफूज अली बेहद शातिर तरीके से गरीब, मजदूरों और अनपढ़ लोगों को अपना शिकार बनाता था। वह इन लोगों को बैंक लोन और बीमा दिलाने का झांसा देकर उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज (केवाईसी) हासिल कर लेता था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने ‘आरती इंटरप्राइजेज’, ‘राजा इंटरप्राइजेज’ और ‘अफीसा इंटरप्राइजेज’ नाम से तीन फर्जी फर्में खड़ी कर रखी थीं।

पुलिस की शुरुआती जांच में 68 ऐसे बैंक खातों का पता चला है, जिनके जरिए हजारों करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन (Money Laundering) किया गया। इन खातों का इस्तेमाल टैक्स चोरी और काली कमाई को इधर-उधर करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के तार किन बड़े सफेदपोशों या विदेशी नेटवर्क से जुड़े हैं। कानपुर पुलिस की इस कामयाबी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button