मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, KGMU में होगा पोस्टमार्टम; मौत के कारणों का इंतजार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) को आकस्मिक निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तड़के लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद आएगी स्पष्टता

चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेज दिया है। फिलहाल, परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन बीमारी की प्रकृति क्या थी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button