IND vs AFG : टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को चटाई धूल, 9 विकेट से जीता तीसरा वनडे मैच

India vs Afghanistan 3rd ODI : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में तीन हीरो रहे, पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा बॉलिंग की और 5 विकेट लेने में सफल रहे। इसके बाद बैटिंग में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 110 रन की पारी खेली, जायसवाल ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 170 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 79 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे, भारत ने 29वें ओवर में मैच जीत लिया।

भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से जीतने में सफल रही

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी को एक सफलता मिली, इस जीत के साथ भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से जीतने में सफल रही। इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। हशमतुल्लाह शाहिदी 102 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की टीम ने 44.1 ओवर में 218 रन बनाए।

आपको बता दें कि अफगानिस्तान को 5 रन की पेनल्टी मिली जिसके कारण भारत ने अपनी पारी 5/0 से शुरू की। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। आपको बता दें, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button