
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से T20I सीरीज़ शुरू होने जा रही है। इस सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम आयरलैंड की धरती पर 2 मैचों की T20I सीरीज़ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया 1 जुलाई से T20I सीरीज़ के ज़रिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी। इस सीरीज़ में कुल 5 T20I खेले जाएंगे। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी 7 मैच नहीं खेल पाएंगे।
इस खिलाड़ी को मिला मौका
BCCI ने नीतीश रेड्डी के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को भारतीय टीम में शामिल किया है। 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI के बाद नीतीश ने अपनी बाईं जांघ में दर्द की शिकायत की थी। मेडिकल जांच के बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरने की सलाह दी है, जिसके कारण दोनों T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं।
लंका में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए मिला अवॉर्ड
सूर्यांश को हाल ही में श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 147 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 23 ओवर गेंदबाजी करके टीम के लिए योगदान भी दिया। सूर्यांश 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने लोअर मिडिल ऑर्डर में 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए।









