यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, लगातार 7वें साल नहीं बढ़ेंगी दरें,नोएडा में 10% छूट जारी रहेगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह लगातार सातवां वर्ष है जब विद्युत दरों को यथावत रखा गया है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के इस फैसले ने प्रदेश की जनता को बड़ी आर्थिक राहत दी है।

देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
राज्य सरकार के दावों के अनुसार, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने लगातार सात वर्षों तक बिजली की दरों को स्थिर रखा है। महंगाई के इस दौर में दरों में इजाफा न होना आम नागरिकों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

नोएडा के उपभोक्ताओं को विशेष राहत
इस राहत के साथ ही नोएडा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी अच्छी खबर है। क्षेत्र में उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति मिल रही 10 प्रतिशत की रिबेट (छूट) आगामी समय में भी जारी रहेगी। इस निर्णय से नोएडा के निवासियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे उपभोक्ता हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button