
नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में डेब्यू करने का बड़ा मौका मिला है। तिलक वर्मा ने कैप थमाई है। वैभव को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी चुना गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था।
अब इंग्लिश टीम के खिलाफ दूसरे मैच में वैभव को मौका मिला है। पहले लगातार यह बहस चल रही थी कि उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाना चाहिए। अब उन्हें मौका मिल गया है और इसके साथ ही वैभव ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उनके नाम सचिन के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड है।
दोनों टीमें अब तक 31 बार आमने-सामने हुई
भारत और इंग्लैंड के T20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 31 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम सिर्फ 12 मैचों में ही जीत पाई है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह भारत का पलड़ा काफी भारी लग रहा है।
आर्चर की वापसी, टोंग का डेब्यू
इंग्लैंड ने दूसरे T20I के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टोंग अपना T20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों की जगह साकिब महमूद और ल्यूक वुड को शामिल किया गया है।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ़्रा आर्चर, जोश टोंग।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।









