IND vs ENG : मैच की टाइमिंग फिर किया बदलाव…अब इतने बजें शुरू होगा मुकाबला, जाने पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 3rd T20I Maych Timing : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ इस समय रोमांचक मोड़ पर दिख रहा है । बता दे कि सीरीज़ का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में मेज़बान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया। इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज़ में 0-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में अगर टीम इंडिया को सीरीज़ जीतने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखना है, तो उसे तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। लेकिन यह मैच पिछले मैच की तरह शाम 7 बजे शुरू नहीं होगा।

मैच का समय बदला गया

बता दे कि भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम के ऐतिहासिक ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। अगर आप यह मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी नींद से थोड़ा समझौता करना होगा। सीरीज का दूसरा मैच जहां शाम 7 बजे IST से शुरू हुआ, वहीं तीसरे मैच का समय बिल्कुल ही अलग है। ट्रेंट ब्रिज में इस मैच के लिए टॉस रात 9:30 बजे होगा, जबकि मैच की पहली बॉल रात 10:00 बजे फेंकी जाएगी।

अगर दोनों टीमों के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो T20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा अब थोड़ा भारी है। कुल मुकाबले- 32,
भारत जीता- 18, इंग्लैंड जीता- 13, बेनतीजा- 1

लेकिन जब बात इंग्लिश ज़मीन की आती है, तो आंकड़े बदल जाते हैं। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं, जिसमें से मेज़बान टीम ने 6 मैच जीते हैं। वहीं, भारत के हिस्से सिर्फ़ 4 जीत आई हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है।

जाने ट्रेंट ब्रिज का इतिहास

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत का रिकॉर्ड काफी मिला-जुला रहा है। भारत ने यहां खेले गए 4 मैचों में से 2 जीते और 2 हारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एकमात्र मैच साल 2022 में खेला था, जिसमें इंग्लैंड के 215 रन के मुकाबले भारत 17 रन से हार गया था। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ़ 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

Related Articles

Back to top button