लखनऊ में BJP नेता नानकदीन भुर्जी की मौत, नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से नीचे गिरे, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नानकदीन भुर्जी की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नानकदीन भुर्जी नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नावेल्टी चौराहे के पास स्थित नए विधायक निवास की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

7वीं मंजिल से नीचे गिरे थे

नानकदीन भुर्जी BJP पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। वह पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नानकदीन भुर्जी किस परिस्थिति में 7वीं मंजिल से नीचे गिरे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा।नानकदीन भुर्जी की मौत से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। पार्टी से जुड़े लोग इस घटना को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button