पशुपालन भर्ती घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी, तत्कालीन प्रमुख सचिव रिटायर्ड IAS योगेश कुमार को EOW ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है। यह मामला साल 2014 में 1198 पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती से जुड़ा है।

2014 में 1198 पदों पर हुई थी भर्ती

साल 2014 में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1198 पदों पर भर्ती हुई थी। यह भर्ती प्रक्रिया 2 फरवरी 2014 को आयोजित हुई थी। इसी भर्ती में घोटाले के मामले में तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।

भर्ती के बाद रिटायर हो गए थे योगेश कुमार

पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार रिटायर हो गए थे। अब EOW की टीम ने उन्हें लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है।

सपा सरकार में हुआ था भर्ती घोटाला

यह भर्ती घोटाला समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुआ था। उस समय राज किशोर सिंह पशुधन मंत्री थे। इस मामले में राज किशोर सिंह की अभियोजन स्वीकृति से जुड़ी फाइल अभी शासन में लंबित है।

Related Articles

Back to top button