फतेहपुर में 10वीं की छात्रा लापता, स्कूल में प्रदर्शन के बाद घर लौटते समय हुई गायब

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्कूल से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने के बाद एक 10वीं की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बता दे कि छात्रा के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किशनपुर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वोदय कॉलेज की छात्राओं ने स्कूल में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद छात्राएं अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान 10वीं की एक छात्रा रास्ते से लापता हो गई।

अपहरण का केस दर्ज

परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किशनपुर थाने में अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। छात्रा के गायब होने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों, सहपाठियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

परिवार में चिंता का माहौल

घटना के बाद छात्रा के परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्रा को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button