16 साल की छात्रा से हैवानियत का आरोप, खेत में अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म; आरोपी फरार

रामपुर : एक गांव में खेत पर चारा लेने गई 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। किशोरी अपनी मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। मां चारे की गठरी लेकर घर लौट गई, जबकि किशोरी खेत में चारा काटने के लिए रुक गई।

किशोरी को डराकर उसके साथ गलत काम किया

आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक खेत में पहुंचा और किशोरी को डराकर उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, किशोरी की मां जब दोबारा खेत की तरफ गई तो उसने एक युवक को वहां से तेजी से जाते हुए देखा था।

डरी हुई थी छात्रा, अगले दिन बताई पूरी बात

घटना के बाद किशोरी सदमे में थी और काफी डरी-सहमी रही। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज भी कराया। शुक्रवार सुबह पूछने पर किशोरी ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी।

इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button