25 शादियां करने वाला निकला BJP विधायक का समधी, प्रकरण सामने आने के बाद ज्ञान तिवारी ने तोड़ा रिश्ता

सीतापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 शादियां करने के आरोपों में घिरे अनुज चौधरी का संबंध BJP विधायक ज्ञान तिवारी से समधी के रूप में सामने आया है।

सीतापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 शादियां करने के आरोपों में घिरे अनुज चौधरी का संबंध BJP विधायक ज्ञान तिवारी से समधी के रूप में सामने आया है। मामला सामने आने के बाद विधायक ज्ञान तिवारी ने अनुज चौधरी से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है।

विधायक ज्ञान तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अनुज चौधरी से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। साथ ही उन्होंने अनुज चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात भी कही है।

बताया जा रहा है कि अनुज चौधरी को 17 जून को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आया, जिसके बाद विधायक ने सार्वजनिक रूप से दूरी बनाने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button