नोएडा लॉ फर्म में करोड़ों का कैश देख उड़े पुलिस के होश, जानिए क्या है 1.48 करोड़ की चोरी का सच!

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित एक नामी लॉ फर्म में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य साजिशकर्ता अवनीश समेत कुल छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1 करोड़ 48 लाख रुपये का भारी-भरकम कैश और एक बिना नंबर प्लेट की ऑरा (Aura) कार बरामद की है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

मामले की जांच में सामने आया कि लॉ फर्म के जरिए लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था। जब निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला, तो उन्होंने साजिश रचकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस की पूछताछ में कई बड़े सफेदपोशों और अवैध पैसों के लेन-देन के तार जुड़ते दिख रहे हैं। बरामद रकम का कोई वैध हिसाब न मिलने पर नोएडा पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) को भी इसकी सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस पूरे रैकेट की कड़ियों को आपस में जोड़ने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button