UP T20 League : काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत, कप्तान करन शर्मा की तूफानी पारी से गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया

यूपी टी20 लीग के 7वें मुकाबले में काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। काशी रुद्रास के कप्तान...

यूपी टी20 लीग के 7वें मुकाबले में काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ करन शर्मा लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास ने शुरुआती साझेदारी के दम पर अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, निशांत ठाकुर ने एक ओवर में दो विकेट लेकर काशी की पारी पर दबाव बना दिया। मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद कप्तान करन शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन तक पहुंचाया।

UP T20 प्वाइंट टेबल

स्थानटीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1मेरठ मैवेरिक्स220+0.9254
2काशी रुद्रास321+0.5524
3लखनऊ फाल्कन्स211+0.0672
4नोएडा सुपर किंग्स211-0.1342
5गोरखपुर लायंस312-0.8042
6कानपुर सुपर स्टार्स202-0.5570

काशी रुद्रास ने आखिरी चार ओवरों में 76 रन जोड़कर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। काशी की ओर से वैभव चौधरी, सुनील कुमार और विजय यादव ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत के बाद काशी रुद्रास अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। तीन मैचों में करन शर्मा के नाम 161 रन दर्ज हो चुके हैं। वहीं रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स पहले स्थान पर और भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button