“बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो”… रामदेव के बयान पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत…

बीजेपी सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच 'Generation Gutter' बयान को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। जानिए इस पूरे विवाद की पूरी कहानी।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच इन दिनों जुबानी जंग तेज हो गई है। यह पूरा विवाद कंगना द्वारा देश के युवाओं को लेकर दिए गए ‘Generation Gutter’ वाले बयान से शुरू हुआ है। इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बाबा रामदेव ने सवाल उठाया था कि देश के युवाओं को ऐसा कहना किसी बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने कंगना के अतीत और उनके पुराने कारनामों पर भी तंज कसा, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

बता दें, कि रामदेव के इस बयान पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने बेहद तीखा रुख अपनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो।” कंगना ने उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने से दूर रहने की नसीहत देते हुए योग गुरु की कंपनी पतंजलि से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों और उन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई फटकार का भी खुलकर जिक्र किया।

इस हाई-प्रोफाइल जुबानी जंग ने राजनीतिक और सोशल मीडिया के गलियारों में हलचल मचा दी है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार तीखे बयानों के आने का सिलसिला जारी है, जिससे यह मामला जनता के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button