अगर लोहिया-जय प्रकाश जिंदा होते तो…, ब्रजेश पाठक का राहुल अखिलेश पर तीखा हमला

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और समाजवाद की विरासत को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने आज तक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव और घर जाने के लिए समय नहीं निकाला।

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि जेपी के नाम पर बने JPNIC में भ्रष्टाचार के आरोपों और अव्यवस्थाओं की अनदेखी करने वाले लोग अब सरकार की ओर से इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की कोशिशों में बाधा डाल रहे हैं।

‘लोहिया और जेपी होते तो समाजवाद की कसौटी पर परखते’

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण आज जीवित होते, तो वह अखिलेश यादव समेत पूरी समाजवादी पार्टी को “समाजवाद की कसौटी” पर परखते और अपना फैसला सुनाते।

ब्रजेश पाठक के इस बयान के बाद JPNIC को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं। JPNIC को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button