यूपी टी20 फाइनल देखने उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम… स्टेडियम पहुंचे लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मावेरिक्स के फैंस…

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में UP T20 लीग का फाइनल मुकाबला। लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मावेरिक्स के फैंस में दिखा भारी उत्साह।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में UP T20 लीग के ग्रैंड फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खिताबी मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों का भारी हुजूम स्टेडियम में उमड़ पड़ा है। मैच शुरू होने से घंटों पहले ही इकाना स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे चारों तरफ क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

बता दें, आज का यह फाइनल मुकाबला लखनऊ फाल्कंस और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के समर्थक भारी संख्या में अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। हाथों में झंडे और टीम की जर्सी पहने प्रशंसक पूरे उत्साह के साथ स्टेडियम में प्रवेश करते देखे गए।

फाइनल मुकाबले में उमड़ने वाली विशाल भीड़ को देखते हुए लखनऊ पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इकाना स्टेडियम के आसपास और प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यातायात और दर्शकों की आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे और बिना किसी व्यवधान के मैच का आयोजन संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button