
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने शानदार मौका दिया है। बैंक ने नियमित आधार पर कुल 1,100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी समय का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लें।
1100 पदों पर होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती को दो अलग-अलग पदों में बांटा है।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव: इस पद के लिए कुल 1,000 वैकेंसी हैं। यह पद वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के तहत है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्रेडिट एनालिस्ट: कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग के तहत 100 पद खाली हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है।
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा Insurance Institute of India का IC 38 Certificate या NISM के निर्धारित सर्टिफिकेट में से कोई एक वैध प्रमाणपत्र जरूरी है। मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या फाइनेंस, मार्केटिंग और बैंकिंग में MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता रखना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 साल का बैंकिंग अनुभव भी जरूरी है।
आवेदन फीस कितनी है?
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। General, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये निर्धारित की गई है।
वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 175 रुपये शुल्क देना होगा।
Bank of Baroda भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पेज खोलें।
अब संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूम को स्कैन करके अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।









