BRICS Summit से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 300 KM तक एयरस्पेस पर पाबंदियां, जानें किन उड़ानों को मिलेगी छूट

BRICS Summit को लेकर 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस बीच दिल्ली से 300 किलोमीटर तक के एयरस्पेस पर विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी।

दिल्ली: BRICS Summit को लेकर 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस बीच दिल्ली से 300 किलोमीटर तक के एयरस्पेस पर विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके तहत कई एयरपोर्ट्स पर टेक-ऑफ और लैंडिंग प्रतिबंधित भी रहेगी। सिर्फ कुछ उड़ानों को ही टेक ऑफ और लैंडिंग की अनुमति दी जाएगी।

किन उड़ानों को मिलेगी अनुमति?

सुरक्षा प्रतिबंधों के बावजूद रेगुलर शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को उड़ान की अनुमति रहेगी। इसके अलावा BRICS डिग्निटरी की विशेष उड़ानों को भी अनुमति दी जाएगी। IAF और BSF की उड़ानें भी जारी रह सकेंगी। वहीं इमरजेंसी मेडिकल मिशन में लगे Army हेलीकॉप्टरों को भी इन पाबंदियों से छूट दी जाएगी।

11 से 13 सितंबर तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था

BRICS Summit के दौरान विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली और आसपास के एयरस्पेस में विशेष सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं। दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में एयर ट्रैफिक को लेकर विशेष पाबंदियां रहेंगी।

इस दौरान सिर्फ निर्धारित श्रेणी की उड़ानों को अनुमति मिलने से एयरपोर्ट्स पर टेक-ऑफ और लैंडिंग की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि नियमित शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के संचालन की अनुमति रहेगी।

Related Articles

Back to top button