
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाए दे रहे है। प्रदेश में बदमाशों ने कुछ ही मिनट के अंतराल में 3 बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। गाजियाबाद और बुलंदशहर फिर उसके कुछ ही देर बाद आगरा में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिले के अछनेरा थाना के अनाज मंडी का मामला।
आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 6 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पास लगे कैमरे में लूटकांड की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।
बता दें कि प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी है। पुलिस प्रशासन का बदमाशों में खौफ नहीं दिख रहा है। गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक से 12 लाख रुपये की लूट के कुछ घंटो के बाद ही प्रदेश में बदमाशों ने दूसरी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बुलंदशहर के एक प्राइवेट बैंक को निशाना बनाया है। स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक से 18 लाख रुपए की लूट की है।









