
लखनऊ। लगातार हो रही अत्यधिक और असामान्य बारिश के बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह क्रियाशील है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। पूरे एक्सप्रेसवे पर कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। सिर्फ उन्नाव में एक विशेष रैंप पर जलभराव देखने को मिला है।
क्यों हुआ जलभराव?
अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल हो रही बारिश सामान्य नहीं है। अतिवृष्टि के कारण कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। उस रैंप के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम होने की वजह से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। एजेंसी द्वारा हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से जरूरी समन्वय और कार्रवाई की जा रही है। मानसून खत्म होने के बाद इस लाइन को जल्द शिफ्ट किए जाने की संभावना है।
टीम पूरी तरह मुस्तैद
गंगा एक्सप्रेसवे की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार निगरानी रख रही है, ताकि यातायात का सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।









