मायावती ने बसपा को तीन सेक्टरों में बांटा, यूपी-उत्तराखंड की कमान खुद संभाली; ईशान आनंद को सौंपी नई जिम्मेदारी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बड़े भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाकर छोटे भतीजे ईशान आनंद को जिम्मेदारी देने के बाद अब उन्होंने पूरे देश में पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांट दिया है।

कैसे हुआ बंटवारा?

पहले बसपा के संगठन के देश में छह सेक्टर थे, लेकिन अब इन्हें तीन सेक्टरों में बदल दिया गया है। पहले सेक्टर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है, जिसकी जिम्मेदारी मायावती खुद संभाल रही हैं।

दूसरे सेक्टर में 10 राज्य रखे गए हैं और इसके प्रभारी राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम बनाए गए हैं। तीसरे सेक्टर में 9 राज्य शामिल हैं और इसके प्रभारी राजाराम को बनाया गया है। इस तरह दोनों सेक्टरों के लिए रामजी गौतम और राजाराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ईशान आनंद को भेजेंगी बारिश प्रभावित राज्यों में

मायावती ने ईशान आनंद को बारिश प्रभावित राज्यों में भेजने का फैसला किया है। साथ ही पार्टी के लोगों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित जनता की हर संभव मदद करें।

Related Articles

Back to top button