जानें कौन हैं सिंगर एलेक्सिस विल्किंस, जिनसे FBI डायरेक्टर काश पटेल ने की सगाई

अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI के भारतीय मूल के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर Alexis Wilkins से सगाई कर ली है। 46 साल के...

अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI के भारतीय मूल के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर Alexis Wilkins से सगाई कर ली है। 46 साल के काश पटेल और 27 वर्षीय एलेक्सिस विल्किंस लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की जानकारी साझा की।

एलेक्सिस ने शेयर की सगाई की तस्वीर

रविवार देर शाम एलेक्सिस विल्किंस ने अपने X अकाउंट पर काश पटेल के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Went and got the law involved”, यानी रिश्ते को कानूनी मान्यता दे दी। काश पटेल ने भी इस पोस्ट को रिट्वीट कर सगाई की पुष्टि की।

FBI डायरेक्टर बनने के बाद शुरू हुई थी डेटिंग

काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस के रिश्ते की चर्चा पटेल के FBI डायरेक्टर बनने के बाद से शुरू हुई थी। पटेल के शपथग्रहण समारोह में भी विल्किंस मौजूद थीं। एलेक्सिस विल्किंस ने 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया था। वह एक कंट्री सिंगर होने के साथ-साथ कंजर्वेटिव समूहों और राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं।

ट्रंप के कार्यक्रम में कर चुकी हैं परफॉर्म

एलेक्सिस विल्किंस कई प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में परफॉर्म कर चुकी हैं। इनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Great American State Fair से जुड़ा कार्यक्रम भी शामिल है। यह कार्यक्रम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था। आयोजन के राजनीतिक स्वरूप को लेकर कुछ कलाकारों के दूरी बनाने की भी चर्चा हुई थी।

सरकारी विमान के इस्तेमाल पर उठे थे सवाल

काश पटेल इससे पहले अपने आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। खास तौर पर FBI के सरकारी विमान के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे थे। रिपोर्टों के मुताबिक, पटेल ने पेनसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज की यात्रा के लिए FBI के विमान का इस्तेमाल किया था, जहां एलेक्सिस विल्किंस ने एक प्रो रेसलिंग कार्यक्रम में अमेरिका का राष्ट्रगान गाया था। इस यात्रा को लेकर सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल पर सवाल उठे, हालांकि पटेल के समर्थकों और अधिकारियों की ओर से इसे लेकर अलग-अलग स्पष्टीकरण दिए गए।

Related Articles

Back to top button