चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button