न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद हुई धमाकेदार वापसी

खेल डेस्क : खेल जगत से इस वक्त की बड़ी खेल खबर सामने आ रही है, जहाँ बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय टीम में हुई वापसी है। चयनकर्ताओं ने इस बार टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

घोषणा के अनुसार, आगामी सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में अनुभव और युवाओं का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है। टीम में अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा ईशान किशन, ऑलराउंडर अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और प्रिंस यादव भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

गेंदबाजी विभाग को और अधिक धारदार बनाने के लिए मयंक यादव, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी टीम में जगह दी गई है। चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस रोमांचक सीरीज पर टिकी हैं, जहाँ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का यह मिश्रण मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Back to top button