
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक चौराहे पर पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ देख लिया। इसके बाद गुस्से से आगबबूला हुए पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सरेआम हुई इस गोलीबारी से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भारी भगदड़ मच गई।
फिरोजाबाद ➡️चौराहे पर पति ने पत्नी और प्रेमी को मारी गोली ➡️पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने मारी गोली ➡️लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों को मारी गोली ➡️दोनों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती ➡️चार राउंड फायरिंग से मची मौके पर भगदड़ ➡️थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे की घटना #Firozabad #FiringCase @firozabadpolice @firozabaddm
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 6, 2026
यह पूरी घटना फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्त कोटला चुंगी चौराहे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने अपने पास मौजूद लाइसेंसी रिवाल्वर से एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में पत्नी और उसका प्रेमी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों घायलों को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी जप्त कर ली है। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।









