बढ़ते जलस्तर से विद्युत उपकेंद्र पर मंडराया खतरा,सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण पूरी… उपकेंद्र में पानी रोकने को मिट्टी भराव कार्य जोरों पर…

लखनऊ की इमार गोमती ग्रीन सोसायटी के विद्युत उपकेंद्र पर बढ़ते जलस्तर का खतरा। सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा, पानी रोकने के लिए मिट्टी भराव जारी।

लखनऊ। इमार गोमती ग्रीन सोसायटी के समीप बहने वाले नाले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से सोसायटी के विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा हो गया है। पानी उपकेंद्र के अंदर न जाये इसके लिए मिट्टी भराई का कार्य जोरों पर है।

नाले में पानी लगातार बढ़ने के कारण विद्युत उपकेंद्र की सुरक्षा को लेकर सोसायटी में चिंता बनी हुई है। उपकेंद्र में पानी प्रवेश करने की स्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और पूरी सोसायटी अंधेरे में जा सकती है।

खतरे को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र अपने संसाधनों से दीवाल बनाई गई है जिसको लेकर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। दीवार निर्माण पूरा हो चुका है, ताकि बढ़ते जलस्तर के बीच पानी को उपकेंद्र तक पहुंचने से रोका जा सके।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोमती के बढ़ने के कारण नाले का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्युत उपकेंद्र की सुरक्षा के साथ-साथ नाले के जलनिकासी तंत्र को लेकर भी स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button