SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब तलब!

मतदाता सूची में नामों की कटौती को लेकर उठे विवाद के बीच अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारियों से जवाब मांगा है।

राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका पर नोटिस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका में SIR की प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। याचिका में मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से भी जवाब मांगा

याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अब सुप्रीम कोर्ट में होगी कानूनी सुनवाई

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों और SIR की प्रक्रिया को लेकर अब कानूनी सुनवाई होगी। इस मामले में चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों का जवाब अहम होगा। मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button