Andhra Pradesh: स्कूल की क्लास में घुसकर युवक ने दो छात्राओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की पढ़ाई चल रही थी।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान 21 वर्षीय युवक चेन लेकर क्लासरूम में घुस गया और दो छात्राओं पर हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं घायल हो गईं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10:30 बजे राप्ताडु गांव के जिला परिषद हाईस्कूल में हुई। जिस समय हमला हुआ, उस दौरान कक्षा में शिक्षक मौजूद थे और पढ़ाई चल रही थी। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

घायल छात्राओं को तत्काल अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की वहां सर्जरी की जा रआंध्र प्रदेश: स्कूल की क्लास में घुसकर युवक ने दो छात्राओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर ही है। इसके बाद उसे एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु के अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी है।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ डुम्मू के रूप में हुई है। हमले के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्री सत्य साईं जिले के धर्मावरम मंडल के नागलूर का रहने वाला है और घायल छात्रा का दूर का रिश्तेदार है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में हमले की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि राप्ताडु स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा पर हुआ हमला बेहद परेशान करने वाला है। उन्होंने घायल छात्रा के इलाज पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखने और मेडिकल टीम को बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने और कानून के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने जताई नाराजगी

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल जैसी जगह पर छात्रा के साथ इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे न्याय के कटघरे में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर लड़की और महिला की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button