
डेस्क : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें हिरासत में लिया है। आजम खान को आज गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी से पहले ED उनसे पूछताछ करेगी।
जानकारी के मुताबिक, आजम खान को शनिवार को रामपुर में जेल से बाहर निकलते ही ED ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद लाया गया। अब इस मामले में उनकी अदालत में पेशी होनी है।
जेल से बाहर आते ही ED ने लिया हिरासत में
आजम खान की रिहाई के बाद ED की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रामपुर में जेल से बाहर निकलने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब जांच एजेंसी जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ करेगी।
जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में दर्ज हुआ था केस
जौहर ट्रस्ट के खिलाफ वर्ष 2019 में शिकायत मिलने के बाद ED ने मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच के सिलसिले में एजेंसी ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
आजम खान के करीबियों से भी हो चुकी है पूछताछ
जौहर ट्रस्ट मामले की जांच के दौरान ED ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ-साथ आजम खान के करीबियों से भी पूछताछ की है। अब आजम खान की पेशी और उनसे होने वाली पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल, गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में पेशी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।









