
बरेली में बीजेपी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना रह गया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करता है और चुनाव हारने के बाद अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ता है।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में लगी इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय किसी की सुनवाई नहीं होती थी। नड्डा ने कहा कि जब देश में इमरजेंसी लगी थी, तब लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करने वालों की आवाज नहीं सुनी जाती थी।
अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें क्लास से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में उन्हें कई बार जेल भी भेजा गया। बीजेपी की इस पदयात्रा के दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष पर लोकतंत्र के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।









