फतेहपुर में समलैंगिक सहेली और उसके भाई की घिनौनी करतूत, AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, रेप और 5 लाख की वसूली, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी खौफनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दोस्ती और रिश्तों के सभी पवित्र मायनों को तार-तार कर दिया है। यहाँ एक युवती ने अपनी ही समलैंगिक सहेली के साथ खौफनाक साजिश रची और भरोसे का खून करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसका अश्लील वीडियो तैयार करवा लिया।

इस घिनौनी साजिश में युवती का भाई भी शामिल हो गया। दोनों भाई-बहन ने इस फर्जी और अश्लील वीडियो के जरिए पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवती के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया गया और मुंह बंद रखने के एवज में 5 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम ऐंठ ली गई। पैसे वसूलने के बाद भी उनका उत्पीड़न थमा नहीं, और वे उसे चित्रकूट के एक आश्रम में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी भाई-बहन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर किसी की जिंदगी और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का यह मामला समाज के सामने एक बेहद गंभीर और डरावना सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button