UP Election : कांग्रेस के 181 सीटें मांगने वाले दावे पर लगी मुहर, लीक हुई पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कवायद तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी को सौंपी गई 181 संभावित सीटों की सूची सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने पारंपरिक गढ़ रायबरेली और अमेठी की लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, रुहेलखंड और पूर्वांचल की कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं।

रायबरेली-अमेठी की लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस की नजर

कांग्रेस की कथित सूची में रायबरेली सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी सीटें शामिल हैं। वहीं लखनऊ की मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर और लखनऊ पूर्व सीट पर भी पार्टी ने दावा किया है।

पश्चिमी यूपी की इन सीटों पर भी दावा

सहारनपुर जिले की बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान और गंगोह सीटें सूची में शामिल हैं। इसके अलावा शामली, थानाभवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, चरथावल, बिजनौर, नगीना/बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, बिलासपुर, मिलक और अमरोहा की धनौरा, नौगावां सादात व हसनपुर सीटों पर कांग्रेस ने दावेदारी जताई है।

मेरठ और आसपास के जिलों से सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, छपरौली, लोनी, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर और खुर्जा सीटें शामिल हैं।

ब्रज और रुहेलखंड की सीटों पर भी नजर

ब्रज क्षेत्र में अलीगढ़ की कोल, इगलास और खैर, मथुरा की मांट, मथुरा और बलदेव तथा आगरा की आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, बाह, टूंडला और फिरोजाबाद सीटों को सूची में जगह मिली है।

वहीं रुहेलखंड में बदायूं, दातागंज, मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली कैंट, आंवला, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर और शाहजहांपुर की सीटों पर दावा किया गया है।

लखीमपुर, सीतापुर और बाराबंकी की सीटें शामिल

मध्य यूपी में लखीमपुर खीरी की पलिया, गोला गोकर्णनाथ और मोहम्मदी तथा सीतापुर की सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद और सिधौली सीटें शामिल हैं। हरदोई की शाहाबाद व बिलग्राम, उन्नाव की बांगरमऊ और बाराबंकी की कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़ व दरियाबाद सीटों पर भी कांग्रेस की नजर है। अयोध्या की बीकापुर सीट भी सूची में शामिल बताई जा रही है।

कानपुर और बुंदेलखंड की इन सीटों पर दावा

कानपुर नगर और देहात से अकबरपुर रनिया, बिल्हौर, बिठूर, गोविंदनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट और घाटमपुर सीटें सूची में शामिल हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद, औरैया, कालपी, उरई, झांसी नगर, मऊरानीपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, नरैनी, मानिकपुर, जहानाबाद, बिंदकी, अयाह शाह और हुसैनगंज सीटों पर भी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

प्रयागराज और पूर्वांचल की सीटों पर भी दावेदारी

प्रयागराज मंडल में प्रतापगढ़ की रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर और प्रयागराज व कौशांबी की चायल, फूलपुर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव सीटें शामिल हैं।

वाराणसी में पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर और वाराणसी कैंट पर दावा किया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर, लंभुआ, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, उतरौला, बलरामपुर, गौरा, शोहरतगढ़, हर्रैया, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, नौतनवा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर और बरहज सीटों पर भी कांग्रेस ने दावेदारी जताई है।

पूर्वांचल की अन्य सीटों में निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, बलिया नगर, बदलापुर, जौनपुर, जफराबाद, जखनियां, जहूराबाद, मुगलसराय, ज्ञानपुर, औराई, छानबे, मझवां, मड़िहान और रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं।

आज दिल्ली में खरगे के आवास पर होगी अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक होनी है। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को पहले ही 180 से 200 सीटों की सूची सौंप दी है। दोनों दलों के बीच 17 नवंबर के आसपास सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू होने की संभावना है।

17 नवंबर से सीट शेयरिंग पर शुरू होगा मंथन

इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस की कमेटियां 17 नवंबर से सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगी। दोनों दल एक-एक विधानसभा सीट पर अपना पक्ष और चुनावी समीकरण रखेंगे। इसके बाद कमेटियां अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगी और अंतिम फैसला दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि पार्टी सीटों की हिस्सेदारी से ज्यादा चुनाव में जीत पर जोर दे रही है। दोनों दल मिलकर जिताऊ उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाएंगे, ताकि बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सके। कांग्रेस गठबंधन में बराबर और सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है।

अब सबकी नजर 17 नवंबर से शुरू होने वाली बातचीत पर है। देखना होगा कि कांग्रेस की 181 सीटों की कथित सूची पर समाजवादी पार्टी क्या रुख अपनाती है और दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर किस तरह सहमति बनती है।

Related Articles

Back to top button