Unnao: बीजेपी विधायक ब्रजेश रावत का वीडियो वायरल, फरियादी से बोले- अधिकारी नहीं सुन रहे तो क्या करें?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी विधायक ब्रजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी विधायक ब्रजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक ब्रजेश रावत एक फरियादी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह फरियादी से कहते हैं कि अगर अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो क्या करें।

वायरल वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं, ”कलम पकड़कर थोड़ी न करा देंगे काम।” इसके बाद वह कहते हैं कि बाकी आपकी किस्मत है, काम की गारंटी हमारे पास नहीं है।

ब्रजेश रावत आगे कहते हैं कि हम किसी की किस्मत बना या बिगाड़ नहीं सकते। किस्मत बनाना और बिगाड़ना ऊपर वाले का काम है। विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button